फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया की सफाई का काम पूरा, आवागमन शुरू

विज्ञापन
पुलिया की सफाई का काम पूरा, आवागमन शुरू - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर पुलिया की सफाई कार्य के लिए गुरुवार को भी सुबह से दोपहर तक आवागमन बंद रहा। ऐसे में सुभाषनगर क्षेत्र की ओर से आने-जाने वालों को परेशान होना पड़ा। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान के मुताबिक मानसून में पुलिया पर जलभराव की समस्या न हो इसलिए तली तक साफ-सफाई का कार्य किया गया।
विज्ञापन

बताया कि आखिरी दिन दोनों ओर के नालों और पुलिया के नीचे से गुजरने वाले नाले की साफ-सफाई के बाद दोबारा से उनक ी चेकिंग की गई। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तक पुलिया की सफाई का कार्य पूरा होने के बाद उसे खोल दिया गया है। बता दें कि दो दिनों तक आवागमन बंद रखने की सार्वजनिक सूचना के बाद तीसरे दिन भी पुलिया खुलने की संभावना के चलते काफी संख्या में वाहन चालक पुलिया के पास पहुंचे, जिसके बाद वे लंबा रास्ता तय कर वापस लौटने के बजाय रेलवे ट्रैक को पार कर गुजरने लगे, जिसकी जानकारी नगर निगम टीम ने आरपीएफ को भी दी, लेकिन सफाई कार्य पूरा होने तक आरपीएफ नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें