फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा : रोडवेज में मुफ्त यात्रा को बताया सिर्फ अफवाह

Thu, 12 Mar 2026 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दरोगा यानी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। रोडवेज मुख्यालय ने इसे अफवाह बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर मुफ्त यात्रा संबंधी पोस्टों को भ्रामक बताया गया है। बुधवार को रोडवेज के प्रधान प्रबंधक परिचालन अनिल कुमार ने सभी आरएम और एआरएम को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि 14 और 15 मार्च को होने वाली दरोगा भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र देखकर मुफ्त यात्रा सुविधा संबंधी कोई आदेश पुलिस मुख्यालय या शासन की ओर से प्राप्त नहीं हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जो भी पोस्ट किए जा रहे हैं वह फर्जी हैं।मुख्यालय के लिए सिर्फ भर्ती परीक्षा के दौरान सभी रूटों पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था और संचालन के संबंध में आदेश मिला है। दरोगा भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रोडवेज बसों में टिकट लेकर ही यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें