फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युद्ध की आंच से सुलग रहा प्लाईवुड कारोबार

Thu, 12 Mar 2026 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ईरान-इस्राइल संघर्ष का असर प्लाईवुड कारोबार पर भी पड़ रहा है। प्लाईवुड निर्माण के प्रयुक्त होने वाले रसायन विदेश से आते हैं। उनके दाम बढ़ गए हैं। इस वजह से कारोबारियों ने प्लाईवुड के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इस वजह से व्यापारी अपने ऑर्डर रद्द करवा रहे हैं। कुछ मामलों में माल को पहुंचाने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में परसाखेडा, फरीदपुर में प्लाईवुड बनाने की 15 से अधिक फैक्टरियां हैं। इन फैक्टरियों में बना माल यूपी के शहरों सहित देश के विभिन्न राज्यों में जाता है। जिले में सालाना करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। कारोबारी बताते हैं कि ईरान-इस्राइल युद्ध शुरू होने के बाद खाड़ी देशों से आने वाला केमिकल महंगा हो गया है। इसका किराया भी बढ़ गया हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। लागत बढ़ने से उसे महंगे दामों पर बेचना पड़ रहा है।

रद्द हो रहे ऑर्डरकारोबारियों के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई कारोबारियों ने कीमतों में वृद्धि की वजह से अपने ऑर्डर रद्द करा दिए हैं। कुछ ने दाम कम होने के बाद डिलीवरी लेने की बात कही है। युद्ध की वजह से उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर केमिकल महंगा पड़ रहा है तो दूसरी ओर ऑर्डर रद्द हो रहे हैं।
विज्ञापन

नई बुकिंग हुईं ठप
फोटो
प्लाईवुड के दाम बढ़ने से कारोबारियों के साथ ग्राहकों को भी नुकसान हो रहा है। बढ़े हुए दाम पर कोई बुकिंग नहीं हो रही है, पुराने ऑर्डर भी रद्द हो रहे हैं। - सलील बंसल, प्लाईवुड कारोबारी
युद्ध के चलते केमिकल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस वजह से प्लाईवुड के दाम को बढ़ाना पड़ रहा है। कारोबारियों को इससे नुकसान हो रहा है। - गुरुमीत सिंह, प्लाईवुड कारोबारी

खाद्य तेल की कीमतों में भी उछाल
बरेली। खाड़ी देशों में युद्ध का असर अब घरेलू बाजार में भी दिखने लगा है। खाद्य तेलों की कीमतों में अचानक तेजी आ गई है। शहर के थोक व फुटकर बाजारों में रिफाइंड सहित अन्य खाद्य तेलों के दाम 8-10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। इससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है।
स्थानीय कारोबारी गुलशन गुप्ता ने बताया कि यदि युद्ध लंबा खिंचा तो आने वाले दिनों में खाद्य तेलों की कीमतों में और वृद्धि की आशंका है। इसका असर अन्य खाद्य सामग्रियों पर भी दिखेगा। नमकीन, बिस्किट और अन्य डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ महंगे हो जाएंगे। फिलहाल, अचानक हुई इस बढ़ोतरी से मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ने से कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। एक अन्य कारोबारी केके चंदानी ने बताया कि आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें