फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोबती कॉन्टिनेंटल में दरोगा और हेड कांस्टेबल पर हमला, होटल के मैनेजर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 08:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सोबती कॉन्टिनेंटल होटल में 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न पर जमकर बवाल हुआ। सूचना पर पहुंचे दरोगा और हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर दोनों को बचाया। घटना के बाद पुलिस ने होटल मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सोबती कॉन्टिनेंटल होटल में नए साल के जश्न में बुधवार को रातभर जमकर बवाल किया गया। सूचना पर दरोगा और हेड कांस्टेबल समझाने पहुंचे तो उनकी पिटाई कर दी गई। आरोप है कि हेड कांस्टेबल का गला दबाने की कोशिश की गई। रुहेलखंड चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर दोनों की जान बचाई। बारादरी थाने में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर होटल के मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


31 दिसंबर की रात सोबती कान्टिनेंटल में कार्यक्रम हो रहा था। रात करीब पौने तीन बजे रुहेलखंड चौकी प्रभारी मनीष भारद्वाज को सूचना मिली कि सोबती कान्टिनेंटल में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है और शराब परोसी जा रही है। मनीष भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने दरोगा सौरभ तोमर और हेड कांस्टेबल साबिर अली को मौके पर भेजा। सौरभ तोमर ने सोबती कॉन्टिनेंटल के मैनेजर मसी आलम से रात के अंतिम पहर का हवाला देकर डीजे बंद करने और शराब परोसने से मना किया। 

तब मैनेजर मसी आलम के साथ ही यहां मौजूद अकाउटेंट पवनेश कुमार और इवेंट आयोजित करने वाला होटल मालिक का रिश्तेदार राघव कपूर अभद्रता करने लगे। राघव ने अपना नाम और होटल मालिक का रसूख बताकर कहा कि तुम कुछ नहीं कर पाओगे। सौरभ तोमर ने कहासुनी होने की सूचना चौकी प्रभारी मनीष भारद्वाज को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने दोनों को बचाया 
मनीष भारद्वाज चौकी से टीम लेकर मौके पर पहुंचे उन्होंने देखा कि पवनेश, मसी आलम, राघव और होटल मालिक के चार लड़के हेड कांस्टेबल साबिर अली की पिटाई कर रहे थे। साबिर को जान से मारने की नीयत से गला दबा रहे थे। दो अन्य लोग दरोगा सौरभ तोमर से मारपीट व अभद्रता कर रहे थे। चौकी प्रभारी मनीष भारद्वाज व टीम ने बीच बचाव किया तो हमलावर वहां से भाग गए। 

साबिर अली ने मनीष भारद्वाज को बताया कि अगर आप नहीं आते तो नशे में धुत हमलावर उनकी जान ले लेते। घायल साबिर अली और सौरभ तोमर को इलाज के लिए भेजा गया। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पवनेश, मसी आलम व राघव कपूर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। अन्य हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें