फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तिलक लगाकर होगा विद्यार्थियों का स्वागत, मिड-डे मील में मिलेगा हलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 28 जून से परिषदीय विद्यालय खोले जाएंगे। पहले दिन विद्यालयों को फूल और गुब्बारों से सजाया जाएगा। तिलक लगाकर विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। मिड-डे मील में उनको हलवा या खीर दी जाएगी। इसके लिए 25 जून से ही शिक्षक तैयारी शुरू कर देंगे। इसमें रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, गुब्बारे, रंगोली आदि शामिल हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने जिला शिक्षा परियोजना समिति को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

नव प्रवेशित बच्चों का विद्यालय में पहला दिन उत्सव की तरह मनाया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में डायट प्राचार्य, एडी बेसिक, बीएसए, बीईओ, एसआरजी, एआरपी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। 28-29 जून को विद्यालय सुबह 7:30 से 10 बजे तक संचालित होंगे और बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर लगाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। बच्चों के रचनात्मक कार्यों का प्रदर्शन लोगों को सामने किया जाएगा।

पोर्टल पर अपलोड होगी उपस्थिति
पंजिकाओं के सरलीकरण और तकनीकी रूप से अपडेट रखने के लिए प्रेरणा पोर्टल पर ''डिजिटल रजिस्टर्स'' नाम से नया मॉड्यूल विकसित किया गया है। ऐसे में 25 जून से विद्यार्थी उपस्थिति पंजिका और एमडीएम पंजिका की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान दोबारा संचालित किया जाएगा। इसमें शिक्षक- अभिभावक बैठक, जागरूकता कार्यक्रम आदि कराए जाएंगे। एक जुलाई से विद्यालय अपने नियमित समय सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें