फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वीकृति के दो साल बाद भी सुभाषनगर में नहीं बन सका नया उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम के अधिकारी स्वीकृति मिलने के दो साल बाद भी सुभाषनगर में नए उपकेंद्र का निर्माण नहीं करा सके। अब समस्या बढ़ने पर इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। करगैना चौकी के पास जमीन देखी गई है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी इस संबंध में डीएम से बात की है।
विज्ञापन

सुभाषनगर उपकेंद्र के ओवरलोड होने की समस्या काफी समय से है। यहां एक नया उपकेंद्र प्रस्तावित था। दो साल पहले इसके लिए मंजूरी भी मिल गई, लेकिन अफसरों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इधर, इन दो साल में सुभाषनगर उपकेंद्र पर लोड बढ़ता गया। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में 15-15 घंटे कटौती की जा रही है।
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सुभाषनगर के कुछ इलाकों को सराय तल्फी और मढ़ीनाथ उपकेंद्रों के फीडरों से भी जोड़ा गया है। इसके बाद भी समस्या बनी हुई है। पार्षद सौरभ कुमार ने बताया कि कैंट विधायक ने भी नए उपकेंद्र को लेकर डीएम से बात की है। अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि भूमि मिलने के देरी के कारण नए उपकेंद्र का काम शुरू नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें