बरेली। बरेली कॉलेज के एमएड विभाग में पीजी फोरम के तत्त्वावधान में सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों के लिए वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह ''''सुस्मृतिम'''' का आयोजन शनिवार को किया गया। वर्ष 2025 की विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा में कॉलेज टॉप करने वाली एमएड द्वितीय वर्ष की छात्रा राशि मिश्रा और प्रथम वर्ष की छात्रा फलक मिर्जा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. ओपी राय, निदेशक स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम प्रो. एपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. बीनम सक्सेना और मीडिया प्रभारी प्रो. एसी त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सत्र 2024-25 के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एमएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी दीप्ति ध्यानी, सुरभि गंगवार, नेहा, गीतू सोनकर, श्वेता सक्सेना, शीतल गंगवार, रितिका सक्सेना, अदिति सक्सेना, जैशिका, कमल पटेल, स्मिता गंगवार, कशिश फातिमा, गुलबर्ग, फरडीन सिद्दीकी और आलोक शर्मा को पुरस्कृत किया गया।
वर्ष 2025 में नेट जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाली वंदना गौतम, मीनाक्षी सिंह, अपूर्वा सिंह और श्वेता सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. गौसिया, डॉ. सारा बासु, डॉ. अमिता गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद