फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: सीट लॉक न कराने वाले विद्यार्थी परीक्षा से वंचित, अब अगले सत्र में ही मिलेगा मौका

Thu, 22 Jan 2026 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के कई विद्यार्थी परीक्षाएं से वंचित रह गए। इसका कारण है कि ये विद्यार्थी सीट लॉक न करने की वजह से परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके थे। अब उन्हें अगले सत्र में ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 13 जनवरी से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, लेकिन सीट लॉक न करने की वजह से कई विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके और अब वह परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं। उन्हें अगले सत्र में ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए 17 और 18 दिसंबर को विशेष रूप से समर्थ पोर्टल दोबारा खोला था। इसका उद्देश्य उन छात्रों को एक अंतिम अवसर देना था जो किसी कारणवश अपनी सीट लॉक नहीं कर पाए थे। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि इस संबंध में विद्यार्थियों को ईमेल और अन्य माध्यमों से लगातार सूचित किया गया था। इसके बावजूद विद्यार्थियों ने इस प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लिया।

नियमों के अनुसार  जब तक विद्यार्थी पोर्टल पर अपनी सीट लॉक नहीं करता, तब तक उसका प्रवेश पूरा नहीं माना जाता।  जबकि परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, बरेली कॉलेज समेत अन्य संबद्ध कॉलेजों में ऐसे विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ रही है जो मदद की गुहार लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल फिर दोहरानी होगी प्रवेश प्रक्रिया 
प्रवेश समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा के अनुसार जो विद्यार्थी इस बार चूक गए हैं, उन्हें अब अगले शैक्षणिक सत्र में नए सिरे से पूरी प्रवेश प्रक्रिया को दोहराना होगा। उनका यह साल शून्य घोषित माना जाएगा। वहीं, जिन छात्रों ने दिसंबर में नियमानुसार अपना प्रवेश निरस्त कराया था, उनकी फीस वापस कर दी गई है।

तीन पालियों में छह हजार ने दी परीक्षा
बरेली कॉलेज में बुधवार को विभिन्न मुख्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं हुईं। परीक्षा में मुख्य रूप से बीए प्रथम व पंचम सेमेस्टर, एलएलबी, बीएससी पांचवां सेमेस्टर, एमए तृतीय सेमेस्टर के साथ-साथ बीबीए, पीजीडीसीए के विद्यार्थी शामिल हुए। कॉलेज प्रशासन के अनुसार परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इसे तीन पालियों में विभाजित किया गया था। कुल मिलाकर छह हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें