फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों को उड़ान देने छात्रों ने परखी अपनी मेधा

Mon, 15 May 2017 01:33 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Students test their dreams for flying dreams - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित स्कालरशिप लक्ष्य-2017 की परीक्षा में रविवार को भी काफी छात्र शामिल हुए। सिविल लाइंस स्थित होटल एलए में कई ग्रुप में हुई परीक्षा में करीब दो सौ छात्र शामिल हुए। इसमें बरेली समेत पास पड़ोस के जिलों के भी बारहवीं के छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों में अपनी मेधा के दम पर सपनों को ऊंची उड़ान देनी की ललक दिखी। छात्र काफी उत्साह के साथ परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में टॉप टेन छात्रों को अमर उजाला की ओर से 25-25 हजार की स्कालरशिप प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

 परीक्षा के दौरान विभिन्न कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के स्टॉल्स भी लगाए गए। यहां छात्रों को विभिन्न कोर्स की जानकारी दी। कार्यक्रम में बीएफआईटी, मोदी यूनिवर्सिटी, यूसीएसटी, एएनए, हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, आईसीएसआई, श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट, मैस्कॉट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूंशस, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, निहाल श्याम कॉलेज, बरेली इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, फ्यूचर इंस्टीट्यूट, आरबीएमआई कॉलेज, राजश्री इंस्टीट्यूट, पंजाब नेशनल बैंक, संस्कृति यूनिवर्सिटी आगरा जैसे संस्थान का सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि एमआईटी मुरादाबाद और एसआर इंटरनेशनल के चेयरमैन शुभम गोयल ने की थी। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के सपनों को ऊंची उड़ान देने के लिए अमर उजाला ने सराहनीय पहल की है। अमर उजाला ने एक ऐसा मंच दिया जहां छात्रों को स्कालरशिप तो मिलेगी साथ ही भविष्य को बेहतर बनाने को कौन सा कोर्स करें उसकी भी जानकारी मिल सकेगी। रविवार को कार्यक्रम का समापन हुआ।

छात्रों के लकी ड्रा निकाले
विभिन्न शिक्षण संस्थानों की तरफ से लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। इसमें काफी छात्रों ने हिस्सा लिया। लकी ड्रा वाले छात्रों को शिक्षण संस्थानों की तरफ से आकर्षित पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


एजूकेशन लोन की भी ली जानकारी
शिक्षण संस्थानों के अलावा पीएनबी ने भी अपना स्टाल लगाया था। बैंक ने छात्रों को एजूकेशन लोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोन लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। पीएनबी के मिथुन गर्ग ने बताया कि इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स के लिए बैंक की तरफ से तमाम योजनाएं चलाई गई। जो छात्र विदेश में पढ़ना चाहते हैं उनके लिए उड़ान योजना है। उन्होंने बताया कि एजूकेशन लोन शिक्षण संस्थान और कोर्स पर निर्भर करता है। काफी छात्रों ने एजूकेशन लोन की जानकारी दी।

बारहवीं के छात्रों को सही राह दिखाना बेहद जरूरी
फ्यूचर कॉलेज के चेयरमैन मुकेश गुप्ता का कहना है कि अमर उजाला ने स्कालरशिप की परीक्षा आयोजित करने के साथ शिक्षण संस्थानों को एक मंच पर लाकर छात्रों के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म दिया है। एक सराहनीय पहल है। छात्र यहां अपनी पसंद के कोर्स के बारे में जानकारी ले सकता है। बारहवीं के बाद उसे क्या करना है, वो जान सकता है।

टेस्ट ड्राइव का भी लिया मजा 
हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड के एरिया मैनेजर संजीव कपूर ने बताया कि कंपनी ने लो पाल्यूशन और लो पेट्रोल के लिए बैट्री बाइक मार्केट में उतारी है। काफी छात्रों ने यहां टेस्ट ड्राइव ली। छात्रों के लिए यह वाहन काफी किफायती साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें