फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चुनौती मूल्यांकन की मांग को लेकर धरने पर बैठे बीएएमएस के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) के छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। चुनौती मूल्यांकन की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो शुक्रवार को छात्र और छात्र संगठनों के पदाधिकारी विश्वविद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। नारेबाजी और हंगामा बढ़ते देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस बुला ली। प्रशासनिक भवन के प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों को समझाने का प्रयास किया पर वे चुनौती मूल्यांकन के फार्म जारी करने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर दो बजे तक सभी धरने पर बैठे रहे। आखिर में परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार बाहर आए। छात्रों से बातचीत की पर पूरी बात सुने बगैर वापस लौट गए। इससे आक्रोशित छात्रों ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी। कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के समक्ष बात करने का प्रस्ताव रखा।
धरने का नेतृत्व कर रहे समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा के मुताबिक परीक्षा नियंत्रक ने एक-दो दिन में कुलपति से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद धरना खत्म हो गया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के भविष्य से नहीं करेंगे समझौता
अविनाश ने कहा कि चुनौती मूल्यांकन विद्यार्थियों का अधिकार है। विवि प्रशासन इसे दरकिनार कर रहा है। इससे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने प्रकरण के जल्द समाधान की मांग की है। यहां समाजवादी छात्र सभा के सय्यद फरहान अली, अमरीश यादव, अवनेश यादव, यूनुस, अभिषेक यादव, रवि पंडित समेत बीएएमएस छात्र आजम, धीरू, विवेक यादव, विकास, मनीष शर्मा, मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें