फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 11 Nov 2023 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/भुता। एसएसटी इंटर काॅलेज में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कालर्स ड्रीम लैंड स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हुए। इस दौरान छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाईं।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग मे काजल प्रथम और हिमांशी द्वितीय वहीं, सीनियर वर्ग में दीक्षा प्रथम व अक्षिता द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में काॅलेज के प्रबंध निदेशक टीआर गंगवार, प्रधानाचार्या दीक्षा शर्मा शामिल रहीं। इस मौके पर हेमलता गंगवार, सोनी गंगवार, अनुज गंगवार, प्रीति गंगवार, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं स्पाइस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में भी बच्चों ने दीपावली का त्योहार हर्षाोल्लास के साथ मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस माैके पर प्रबंधक महेश गंगवार, राममोहन गंगवार, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
भुता के प्रीति पीजी कॉलेज में दिवाली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनामिका पटेल, द्वितीय स्थान पर योगेश्वरी गंगवार और तृतीय स्थान पर नीरज कुमारी, पूजा देवी, रूबी गंगवार और स्वाति देवी रहीं। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र गंगवार, डॉ. अंजना गंगवार, रजिस्ट्रार विक्रम सिंह, अवनीश कुमार, वर्तिका शाह, सचिन गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

निष्ठा पटेल बनीं विजेतादेवरनियां। मिशन ग्लोबल एकेडमी विद्यालय में दीया बनाने और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने कागज, थर्माकोल, मिट्टी से अलग-अलग डिजाइन के दीये बनाए। इस दौरान रंगोली भी बनाई गई। प्रतियोगिता में छात्रा निष्ठा पटेल ने प्रथम, जया ने द्वितीय और फाविया जाहिदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक जितिन कुमार सक्सेना, अमित देवल और प्रधानाचार्य बीके कश्यप ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यहां आरके सक्सेना, जितिन सक्सेना, अमित देवल, बीके कश्यप, मोहम्मद मोबीन मलिक, जुबैर अहमद, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे। वहीं, बहेड़ी के गॉडविन पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस और रंगोली प्रतियोगिता हुई। इससे पहले प्रबंधक रंजीत सिंह, प्रधानाचार्य संजय भंडारी ने हवन किया। एमडी कांमाक्षी शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मिशन एकेडमी स्कूल में प्रबंधक एमएस गंगवार, एमडी शेखर गंगवार और प्रधानाचार्य चंद्रशेखर गंगवार ने शिक्षकों को मिष्ठान वितरण किया।
-


विजेताओं का हुआ सम्मानमीरगंज। स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई रंगोली प्रतियोगिता में 82 छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने आकर्षक रंगोली बनाई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्वामी दयानंद डिग्री काॅलेज की बीएससी एवं बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं यति शर्मा, हिना, सुरभि, श्वेता, राखी, भावना, ज्योति, संगीता, शानू गंगवार आदि ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें