फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक सवार की जेब से निकलकर उड़े नोट, लूटने की मची होड़

Sat, 11 Nov 2023 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर चलती बाइक से नोट उड़ते देख लूटने की होड़ मच गई। जिसे जितने रुपये बटोर मिले उतने समेट कर वह रफूचक्कर हो गया। एक महिला से नोट छीनने को लेकर छीनाझपटी होती देख पुलिस पहुंच गई। महिला को थाने लाया गया। उसके पास से 15,500 रुपये मिले। बाइक सवार का अब तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक सवार सुबह करीब 10.30 बजे राजघाट गांव के पास से गुजरा। इसी दौरान उसकी जेब में रखे 500 के नोट हवा में उड़ने लगे। बाइक सवार को इसका पता भी नहीं चला। सड़क पर नोट बिखरे देख उन्हें बटोरने की होड़ मच गई। वहां भीड़ जमा हो गई। थाना के पास प्रथ्वीपुर गांव की महिला को भी नोट मिले।
उसे नोट इकठ्ठा करते देख वहां जमे लोग उससे छीनाझपटी करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर थाने से पुलिस भी पहुंच गई। महिला को थाने लाया गया। महिला के पास 15,500 रुपये मिले। इन्हें थाने में जमा कराया गया है। एसआई रामअशीष ने बताया कि बाइक सवार का पता नहीं चला है। थाने आकर संबंधित व्यक्ति अपने रुपये ले जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें