फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली-शाहजहांपुर में 1387 विद्यार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, खीरी में भी दिखा उत्साह

Mon, 10 Nov 2025 11:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। बरेली, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। 
विज्ञापन
फ्यूचर यूनिवर्सिटी में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को फ्यूचर यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक के पंजीकृत 1810 में से 950 विद्यार्थी शामिल हुए। यहां बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, गोरखपुर, सुल्तानपुर से भी विद्यार्थी आए थे।

विज्ञापन


दूर-दराज से आए विद्यार्थी परीक्षा के निर्धारित समय से करीब दो घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे। सुबह 10:30 बजे से विद्यार्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। प्रवेशपत्र और फोटोयुक्त पहचानपत्र देखकर प्रवेश दिया गया। 90 मिनट तक चली परीक्षा के बाद ज्यादातर विद्यार्थी चहकते नजर आए तो कुछ मायूस रहे। बताया कि गणित, अंग्रेजी का प्रश्नपत्र कठिन रहा। कई सवाल हल नहीं कर सके। कुछ को पेपर बेहद आसान लगा। 

विद्यार्थी पवन कुमार, अंजलि और उदित - फोटो : अमर उजाला
ऐसे रहे सवाल 
पूरा पेपर हल किया है। सभी सवाल आसान थे। गणित के प्रश्न कठिन थे, लेकिन समय मिला तो उन्हें भी हल कर दिया। - पवन कुमार, पीलीभीत
प्रश्नपत्र आसान रहा। पहले उन सवालों को हल किया जो आसान थे, फिर समय बचा तो कठिन सवाल हल किए। - अंजलि शर्मा, बरेली
परीक्षा का पैटर्न पता था, इसलिए तैयारी भी बेहतर की थी। सवाल आसान थे। छात्रवृत्ति के लिए चयन होने की उम्मीद है। - उदित, फतेहगंज पूर्वी

शाहजहांपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर जुटे विद्यार्थी - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर में 437 ने दी परीक्षा
शाहजहांपुर में परीक्षा का आयोजन जीएफ कॉलेज में किया गया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में जबर्दस्त उत्साह रहा। कक्षा नौ से 12 तक के पंजीकृत 853 में 437 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। पूर्वाह्न 11 से दिन में 12:30 बजे तक चली परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता को परखा। एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार ने कॉलेज के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ.फैयाज अहमद और डॉ.साजिद खान के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। 

इवा, सोनम और सोनू - फोटो : संवाद
कठिन नहीं लगे प्रश्न
परीक्षा को लेकर तैयारी की थी। प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान और पाठ्यक्रम के ही प्रश्न पूछे गए। प्रश्न कठिन नहीं लगे। उम्मीद है कि बेहतर अंक आएंगे।- सोनू कश्यप, अल्हागंज 

परीक्षा से मिलता है अनुभव
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी है। छात्रवृत्ति परीक्षा के जरिये नया अनुभव मिला है। तैयारी का पैमाना भी नापा है। प्रश्नपत्र ठीक हुआ है।- विशाल कुमार, गुरगवां 

अधिकतर पढ़े हुए प्रश्न आए
प्रश्नपत्र में अधिकतर पढ़ा हुआ ही आया। विद्यार्थियों की कक्षाओं का ध्यान रखते हुए ही प्रश्नपत्र बनाया गया था।  उम्मीद है कि हमारा नाम जरूर आएगा।- सोनम, दौलतपुर 

अधिकारी बनने का है सपना
बहुत ही अच्छा प्रश्न पत्र आया था। हम जरूर ही उत्तीर्ण होंगे। छात्रवृत्ति मिलने पर उसका प्रयोग पढ़ाई में लगाएंगे और अधिकारी बनने के सपने को पूरा करेंगे। - इवा, कटिया कम्मू 

लखीमपुर खीरी में 464 हुए शामिल   
लखीमपुर खीरी में परीक्षा का आयोजन महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में किया गया। इस दौरान पंजीकृत 924 छात्रों के सापेक्ष 464 बच्चे शामिल हुए।  इस परीक्षा में कक्षा नौ में 115 उपस्थित रहे। वहीं, 95 ने परीक्षा छोड़ दी। दसवीं में 96, 11वीं में 177 तो 12वीं में 76 विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

करीब  50.22 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य राम नरेश मिश्रा के अलावा सुरेश प्रकाश सिंह, अविनाश शुक्ला, अमित सक्सेना, शिवकांत यादव, लवकेश शर्मा, मुन्नालाल वर्मा शामिल रहे। परीक्षा पूर्वाह्न 11 से लेकर 12:30 बजे तक चली।
विज्ञापन

क्या बोले विद्यार्थी 
आवेदन के बाद ही पढ़ाई के साथ ही परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। परीक्षा के समय किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी सवालों के जवाब दिए हैं।- सौम्या गुप्ता
प्रश्नपत्र में सभी विषयों को शामिल किया गया था। कुछ सवाल कठिन थे, उन्हें हल नहीं किया है। बाकी परीक्षा में उत्तीर्ण होने की पूरी कोशिश की गई है। - अरबान अनवर
एकाध सवाल को छोड़कर अन्य सभी हल कर दिए। प्रश्नपत्र मिलने से पहले थोड़ी घबराहट थी, जो बाद में समाप्त हो गई। अच्छे सवाल पूछे गए थे। किसी भी सवाल ने उलझाया नहीं।- तनिष्क श्रीवास्तव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें