फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक प्रयाग- बरेली फिर होगी प्रयाग-हरिद्वार एक्सप्रेस

विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
विज्ञापन

पहली बार 13 जनवरी को पहुंचेगी बरेली, दस मिनट रुककर होगी हरिद्वार रवाना

बरेली। कुंभ के चलते हरिद्वार के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। सोमवार को पहली ट्रेन प्रयाग-हरिद्वार(04229 अप) एक्सप्रेस निर्धारित समय से दस मिनट पहले जंक्शन पहुंची। हालांकि इस ट्रेन से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं रही।
विज्ञापन

जंक्शन से प्रयाग जाने वाली एक्सप्रेस (04308) 10-12 जनवरी तक, तीन दिन प्रयाग के लिए चलेगी। तीनों रैक प्रयाग पहुंचने के बाद 12 जनवरी की रात 09.55 बजे यह ट्रेन प्रयागराज संगम से चलकर 13 जनवरी की सुबह 10.50 बजे जंक्शन पहुंचेगी। यहां दस मिनट रुकने के बाद हरिद्वार रवाना होगी। वाराणसी-हरिद्वार जनता एक्सप्रेस का संचालन भी रविवार से शुरू हो गया जबकि उपासना और कुंभ एक्सप्रेस सोमवार को हावड़ा से चलकर बुधवार सुबह बरेली पहुंचेंगी। इसके अलावा रेलवे ने कुंभ के चलते अन्य ट्रेनों का भी संचालन शुरू किया है। इनमें योग नगरी न्यू ऋषिकेश से जम्मूतवी साप्ताहिक ट्रेन के अलावा बांद्रा-हरिद्वार, दिल्ली-हरिद्वार के लिए भी ट्रेनें चलाई गई हैं। इससे कुंभ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें