फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को बताई ऊर्जा उत्पादन की तकनीक

Fri, 26 Feb 2016 02:07 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से ‘एडवांसमेंट इन इंजीनियरिंग मैटेरियल्स’ पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। गुरुवार को कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन और जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रो. एमएम हसन ने भी व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने नैनो टेेक्नोलॉजी के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मैटेरियल साइंस के क्षेत्र में हो रहे शोध और रोजगार के बढ़ते अवसरों के बारे में जानकारी दी। जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रो. एमएम हसन ने विद्यार्थियों को सुपर क्रिटिकल और अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट में प्रयोग होने वाले मैटेरियल के बारे में बताया। केमिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष विशाल सक्सेना ने मशीन में प्रयोग होने वाले कूलिंग तकनीक पर व्याख्यान दिया। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की सादिया अल्माज़ ने तरल प्राकृतिक गैस को एक मेजर फ्यूल सोर्स बताते हुए उसके प्रयोग के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डॉ. पंकज मौर्य और सूरज मौर्य ने भी विचार व्यक्त किए। कॉन्फ्रेेंस के कोऑर्डीनेटर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के मनोज कुमार सिंह ने दो दिनी कॉन्फ्रेंस का संचालन किया। इस मौके पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के साथ ही शिक्षक भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें