फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में छात्रवृत्ति को लेकर हंगामा, वीसी के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 04 Feb 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
students
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति का डाटा गड़बड़ होने से गुस्साए फार्मेसी और इंजीनियरिंग के सैकड़ों छात्रों ने शनिवार को कैंपस में जमकर हंगामा किया। उन्होंने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर उनका पुतला फूंका। छात्र करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा करते रहे। इसके बाद कुलपति ने आकर छात्रों को गड़बड़ियां दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया। कहा, वे छात्रवृत्ति फार्म की हार्डकॉपी डीएसडब्ल्यू में जमा करा दें। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में सैकड़ों छात्रों के रिजल्ट का डाटा छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर इस बार मिसमैच हो गया है। विश्वविद्यालय ने जो रिजल्ट अपलोड किया है वह छात्रों के अपलोड रिजल्ट से मैच नहीं खा रहा है।
विज्ञापन

छात्र कई बार इसकी विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी और डीएसडब्ल्यू से शिकायत कर चुके हैं। समस्या का समाधान न होने से गुस्साए छात्रों ने शनिवार को कुलपति का पुतला लेकर जुलूस निकाला। छात्र कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएसडब्ल्यू कार्यालय तक पहुंचे। यहां काफी देर प्रदर्शन करने के बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा तो छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर पहुंच गए और वहां नारेबाजी करते हुए कुलपति का पुतला फूंका।
बाद में कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला डीएसडब्ल्यू कार्यालय में छात्रों से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्रों की समस्या सुनने के बाद कहा कि छात्र अपना फार्म जमा कर दें। किसी की भी छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी। छात्रों का कहना था कि फार्म संशोधन के लिए रविवार आखिरी दिन है। विश्वविद्यालय बार-बार नोटिस बदल रहा है। अब कहा जा रहा है कि सीजीपीए में ही नंबर डालें। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन की वजह से छात्रवृत्ति रुकी तो छात्र फीस नहीं देंगे और व्यापक आंदोलन चलाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें