बरेली। एसएसवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए ''कभी अलविदा न कहना'' नाम से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व छात्र व भजन गायक राम और श्याम ने शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
अधिवक्ता अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की सलाह दी। विद्यालय की अध्यक्ष अंजली शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में संघर्ष के महत्व के बारे में बताया।