फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विद्यार्थियों ने झुमका योग कर सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया

Tue, 18 Jun 2024 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में झुमका तिराहा पर झुमका योग किया गया। इसमें योग, नृत्य और नाथनगरी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाया गया।
विज्ञापन

योग अभ्यासी कनिष्क और ज्योति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उनके अनुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय महिला सशक्तीकरण है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण झुमका से प्रेरित झुमका योग रहा, जोकि एक अनूठा योग अभ्यास था। झुमका योग सत्र ने पारंपरिक आसन को सुंदर आंदोलनों के साथ जोड़ा। विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र के विद्यार्थियों के योग नृत्य ने सबका मन मोह लिया। प्रतिभा और ईशा ने अपने भारतीय संस्कृति, शिव योग और नाथनगरी विरासत को योग से दर्शाया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. केपी सिंह रहे। उन्होंने कहा कि झुमका योग समारोह शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए विवि की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें