फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच दिन अपने खर्च पर खाना खाएंगे हंगामा करने वाले विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीजी छात्रावास में बृहस्पतिवार की रात खाने में पक्षी का पंख मिलने के बाद हंगामा करने वाले विद्यार्थियों को पांच दिन तक अपने खर्च पर भोजन की व्यवस्था करनी होगी। शुक्रवार को हुई बैठक में चीफ वार्डन ने पांच दिन में मेस के लिए दूसरा संचालक खोजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे तक विद्यार्थियों ने कुलपति आवास के बाहर हंगामा किया था, हालांकि कुलपति बाहर नहीं आए। कड़ाके की ठंड में परेशान होकर आखिरकार छात्रों को लौटना पड़ा। शुक्रवार दोपहर चीफ वार्डन प्रो. एके सिंह, हास्टल वार्डन सौरभ व सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने छात्राओं से वार्ता की।
इस दौरान एबीवीपी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में छात्रों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कहा कि आए दिन खराब भोजन मिलता है। उन्होंने मेस संचालक के बनाए भोजन को खाने से ही इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

छात्रों की बात सुनने के बाद हाॅस्टल वार्डन सौरभ ने कहा कि पांच दिन का समय दें। अब इस मेस संचालक से खाना नहीं बनवाया जाएगा।दूसरे मेस संचालक को ढूंढेंगे, तब तक छात्रों को खाने की व्यवस्था स्वयं देखनी होगी।
बैठक में मौजूद एबीवीपी पदाधिकारी अवनी व श्रेयांश ने सुझाव दिया कि इन पांच दिनों तक किसी दूसरे हॉस्टल में भोजन की व्यवस्था कराई जाए, मगर किसी अन्य वार्डन ने सहमति नहीं दी। विद्यार्थी भी पांच दिन अपने खर्च पर भोजन की व्यवस्था करने पर सहमत हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें