फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंजीनियरिंग कॉलेज में जय श्रीराम न कहने पर छात्रों को पीटा, छह नामजद समेत 16 के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 13 Jul 2025 08:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फतेहगंज पश्चिमी इलाके में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जय श्रीराम न बोलने पर शुरू हुए विवाद के बाद बरेली निवासी छात्रों ने रामपुर के छात्रों को बुरी तरह पीटा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में स्थित एएनए इंजीनियरिंग कॉलेज में धार्मिक नारा न लगाने और छात्रा से बात करने के शक के चलते बरेली निवासी छात्रों ने रामपुर निवासी छात्रों को पीटकर घायल कर दिया। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद थाना पुलिस ने छह नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित ने कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। मारपीट की घटना कॉलेज गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। 

विज्ञापन


एएनए इंजीनियरिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के छात्रों के बीच एक छात्रा से बात करने को लेकर विवाद हो गया। रामपुर के थाना शहजाद नगर के गांव दुर्गनगला निवासी बीएससी नर्सिंग के तीसरे वर्ष के छात्र फैसल ,अरकान और कमल दिवाकर रामपुर से कॉलेज आते है। किसी छात्रा से बात करने लेकर फैसल का बरेली शहर निवासी नितिन से तनातनी चल रही थी। दो दिन पहले फैसल की शिकायत पर कॉलेज प्रधानाचार्य ने दोनों को डांटकर ठीक से पढ़ाई करने की हिदायत दी थी। 

शिकायत से बौखलाकर शुक्रवार को नितिन ने फैसल को कॉल कर दी। करीब पांच मिनट तक दोनों के बीच काफी गाली गलौज हुई। आरोप है कि नितिन ने फैसल के कॉलेज आने पर जय श्रीराम कहने का दबाव बनाया। फैसल ने विरोध किया। दोनों में खूब कहासुनी हुई। अगले दिन शनिवार को फैसल और उसके दोनों साथी रामपुर से कॉलेज आए। फैसल के मुताबिक छुट्टी के बाद नितिन और उसके कॉलेज और बाहर से बुलाए गए सभी साथी गेट पर इकट्ठे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने पीड़ित छात्र की नहीं सुनी 
इसकी भनक लगने पर फैसल ने कॉलेज प्रधानाचार्य विनीता राज को बताया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। जब फैसल और उसके दोनों साथी कॉलेज के बाहर गेट पर पहुंचे तो पहले से मौजूद नितिन और उसके 15 साथियों ने लाठी डंडों, रॉड से पीटकर घायल कर दिया। जब तीनों मरणासन्न स्थिति में बेसुध हो गए तब आरोपी अपने-अपने वाहनों से भाग गए। होश में आने पर फैसल ने घर पर सूचना की। 

शाम को परिजनों के साथ पहुंचे फैसल के भाई अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ की सूचना पर यूपी 112 पुलिस तीनों घायलों को थाना ले आई। अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ ने थाना पुलिस पर गलत व्यवहार करने व कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। अधिवक्ता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर थाना पुलिस ने नितिन,विकेश,अमन राठौर,अमन त्यागी,चंद्रशेखर और नितिन के भाई समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें