फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनुपस्थिति हटवाने को विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे विद्यार्थी

Fri, 26 Apr 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्यार्थी अनुपस्थिति संबंधी समस्याएं लेकर रुविवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंच रहे हैं। विद्यार्थी परीक्षा देने का दावा कर रहे हैं तो उनका कॉलेज विश्वविद्यालय स्तर से समाधान की बात कह रहा है। ऐसे में महाविद्यालय स्तर की गलती को ठीक कराने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय तक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षाफल में कई विषयों की आंतरिक परीक्षा के अंक कॉलेज स्तर से अपलोड नहीं हुए हैं। इसे ठीक कराने के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर तक चक्कर लगा रहे हैं। उसके बाद भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। परिणाम अधूरा होने से वे अगले सेमेस्टर का फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। वहीं परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचने पर छात्रों से परीक्षा में उपस्थिति का साक्ष्य मांगा जा रहा है, जिसे कॉलेज स्तर से ही दिया जाना है।

पैरवी करने में पीछे कॉलेज
बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र ने बताया कि वह सरदार बल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज में पढ़ता है। उसने परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षाफल में दो विषयों में अंक ही नहीं दिख रहे थे। कॉलेज में संपर्क किया तो वहां से लेटर दे दिया गया। विश्वविद्यालय परीक्षा में उपस्थिति के साक्ष्य मांग रहा है। उसे अगले सेमेस्टर का फॉर्म भरने में दिक्कत हो रही है। परीक्षा नियंत्रक के नाम पत्र में कॉलेज ने स्वीकार किया है कि किसी कारणवश अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं हो पाए थे। विद्यार्थी का परिणाम अधूरा दिख रहा है। इसी तरह बरेली कॉलेज और अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थी अनुपस्थिति संबंधी समस्याएं लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंच रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज स्तर से गलती हुई है तो उन्हें ही पैरवी करनी चहिए, लेकिन विद्यार्थियों को चक्कर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें