फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कॉलेज की गलती से रुका छात्रा का प्रवेश, पिता काट रहे विवि के चक्कर

Fri, 25 Oct 2024 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजकीय महाविद्यालय बबराला, संभल की एक छात्रा ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का फॉर्म भरा और जमा किया, लेकिन कॉलेज स्तर से हुई लापरवाही से फॉर्म लॉक नहीं हो सका। ऐसे में प्रवेश नहीं होने से छात्रा के परेशान अभिभावक कॉलेज से विवि तक समाधान के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में समस्या लेकर संभल से पहुंचे देवेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी विजलेश ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए फॉर्म भरा था। विवि की वेबसाइट पर 1837 रुपये शुल्क भी जमा किया। इसके बाद फॉर्म को कॉलेज में जमा कर दिया गया। अब परीक्षाफॉर्म भरने की बारी आई तो पता चला कि बेटी का कॉलेज में दाखिला ही नहीं हुआ। आरोप है कि इसका कारण जानने के लिए कॉलेज पहुंचे तो वहां से विवि भेज दिया गया। बाद में कॉलेज की ओर से पत्र लिखकर विवि भेजा गया कि इंटरनेट की बाधा के कारण छात्रा का फॉर्म लॉक नहीं हो सका। कॉलेज के पत्र को लेकर देेवेंद्र व उनके परिवार के लोग तीन बार विश्वविद्यालय के चक्कर काट चुके हैं। उसके बाद भी कोई समाधान नहीं मिल सका। देवेंद्र बताते हैं कि संभल से प्रत्येक बार आने में करीब एक हजार रुपये लग जाता है। बृहस्पतिवार को भी उन्हें विवि से वापस कॉलेज भेज दिया गया।

वर्जन...
कॉलेज स्तर से तकनीकी कारण से छात्रा का प्रवेश नहीं हो सका। विवि स्तर से समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है। पत्र भी भेजा गया, जिसका उत्तर मिलने पर ही समाधान निकलने की उम्मीद है। - डॉ. यज्ञदेव शर्मा, प्राचार्य, राजकीय डिग्री कॉलेज बबराला, गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें