आंवला। अलीगढ़ दिशा की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन रविवार शाम को रेलवे स्टेशन पहुंची तो ट्रेन मेंं सवार अतरछेड़ी गांव निवासी कक्षा नौवीं का छात्र रोहित ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से घायल छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, एक अन्य घटना में मनौना धाम से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थाना मीरगंज निवासी दंपती राजेंद्र व विमलेश अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल दंपती को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद