नवाबगंज। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों की रविवार को समीक्षा हुई। बैठक में सौ से अधिक बीएलओ गैर हाजिर रहे, जिन्हें दो दिन की मोहल्लत देते हुए कार्य शुरू न किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। विधानसभा क्षेत्र में 20 अगस्त से 10 सितंबर तक सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का सर्वेक्षण करना है। इन बीएलओ को जहां, नए मतदाता जोड़ने हैं। वहीं, मृतक के साथ ही दूसरे स्थानों पर चले गए मतदाताओं के नाम सूची से हटाना है। रविवार को तहसील में हुई इस समीक्षा बैठक में क्षेत्र के 361 बीएलओ में से करीब एक सौ से अधिक बीएलओ गैर हाजिर रहे हैं। संवाद