नवाबगंज फोटो 1 मृतका छात्रा साक्षी का फाइल फोटो
क्योलड़िया। स्कूल से घर जा रही छात्रा को वाहन ने रौंद दिया। बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव महमूदापुर के मोहन स्वरूप गंगवार की पुत्री साक्षी गंगवार कक्षा आठ में जीएसएस एकेडमी किशनापुर में पढ़ती थी। शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से अपने गांव जा रही थी। वह जैसे ही महमूदापुर गांव की पुलिया के पास पहुंची। उसे वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन घायल अवस्था में उसे लेकर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत पर उसकी मां पिंकी देवी, भाई अरुण और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। संवाद