फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोक के बाद भी बाइक लेकर बरेली कॉलेज में घुसा छात्र

Tue, 22 Sep 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में वाहनों के प्रवेश पर रोक के बाद भी सोमवार को एक छात्र पूर्वी गेट से प्रवेश करने के बाद बाइक लेकर बैरियर के आगे पहुंच गया। टूटी रेलिंग से बाइक अंदर लेकर जाने लगा। चीफ प्रॉक्टर डॉ. इंदीवर सिंह ने उसे रोककर बाइक को बाहर खड़ा कराया।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि बाइक लेकर आने वाला शोध छात्र था। उसकी बाइक को बाहर खड़ा करा दिया गया। अब शोध छात्रों को भी पहचानपत्र दिए जाएंगे। इसके साथ ही लापरवाही को लेकर दोपहर 1:30 बजे प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक भी बुलाई गई। बैठक में सभी 22 सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से करने को कहा गया।
चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि हर जगह मैं मौके पर पहुंच जाऊं, ऐसा संभव नहीं हो सकता। इसलिए सभी लोग सक्रियता बढ़ाएं। काउंटर पर फॉर्म भरने का काम लग-भग पूरा हो चुका है। ऐसे में गश्त बढ़ाई जाए। बैठक में कुछ सदस्यों ने कहा कि छात्र संगठनों के पदाधिकारियों को नियंत्रित करने में समस्या आती है। इस पर प्रॉक्टर ने सभी से नियमों का पालन कराने को कहा।
विज्ञापन

सचिव से मिलेंगे शिक्षक व कर्मचारी
बरेली। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ ने परिसर में वाहनों का प्रवेश रोकने को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को इसको लेकर सामूहिक बैठक हुई। सदस्यों ने कहा कि प्राचार्य से वार्ता के बाद भी समाधान नहीं हो पाया। ऐसे में अब कॉलेज के सचिव देवमूर्ति से वार्ता की जाएगी। सचिव से वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन भी किया गया। इसमें आलोक खरे, गजेंद्र पाल सिंह, ऋतु अग्रवाल, वंदना शर्मा, ओमकार, शिखा वर्मा और दयाराम शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें