फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओवरलोड डंपर से कुचलकर छात्र की मौत, तीन घंटे हंगामा

Sat, 16 Dec 2023 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। शाही-शेरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे कक्षा एक के छात्र की बजरी ले जा रहे ओवरलोड डंपर से कुचलकर मौत हो गई। डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक भी घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। डंपर चालक की पिटाई भी कर दी। तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगरिया कलां निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनका बेटा वैभव (6) युवा मंडल स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। घर से स्कूल की दूरी चार किमी है। वह ई-रिक्शा से स्कूल जाता था। शुक्रवार सुबह भी वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाही-शेरगढ़ मार्ग पर एक वाहन एजेंसी के पास बजरी से भरे डंपर ने वैभव को चपेट में ले लिया। पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर जुटे लोगों ने चालक की पिटाई करने के साथ ही हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। डंपर मालिक को बुलाने की मांग कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। सुरेंद्र ने बताया कि उनके दो बेटों में वैभव छोटा था।
विज्ञापन

ओवरलोड होने की वजह से नहीं लग पाए ब्रेक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बजरी ले जा रहा डंपर ओवरलोड था। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की थी मगर ओवरलोड होने की वजह से डंपर नहीं रुका। उत्तराखंड से बजरी लेकर आने वाले ओवरलोड वाहनों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं, मगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही।
निजी अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
डंपर की चपेट में आए शाही थाना क्षेत्र के गांव भमोरा निवासी हरस्वरूप, राकेश तथा नंदकिशोर को गंभीर चोटें आई हैं। निजी अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें