हंगामा बढ़ने की सूचना पर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह,सीओ नवाबगंज गौरव सिंह भी मौके पर पहुंचे लेकिन बेकाबू भीड़ किसी को सुनने को तैयार नहीं थी। सभी चालक एवं गाड़ी मालिक को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। मामला तब और बढ़ गया जब परिजनों ने पिकअप में सरकारी राशन की दुकान के अनाज लदे होने की बात कहते हुए आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने की ज़िद पकड़ ली।
उन्होंने गोदाम की जांच की, जहां चावल,बाजरा आदि मिला। एक दुकान में सरकारी बोरियों में भी अनाज मिला तो पूरी आढ़त को सील कर दिया गया। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि तथ्यों की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आढ़त को सील किया गया है।