फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवोदय परीक्षा से वंचित रह गया छात्र, शिकायत पर पीटा

विज्ञापन
घायल छात्र। संवाद
विज्ञापन
प्रवेश पत्र में पिता-पुत्र का एक जैसा नाम होने से नहीं बैठने दिया परीक्षा में
विज्ञापन

मीरगंज। ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटि का संशोधन न होने से प्रवेश पत्र में पिता और पुत्र के एक जैसे नाम होने से कक्षा पांचवीं का अनुसूचित जाति वर्ग का छात्र कक्षा छठी की नवोदय परीक्षा से वंचित रह गया। छात्र के पिता ने प्रधानाध्यापिका से शिकायत की तो स्कूल में छात्र को बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित छात्र के पिता ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है।
थाना क्षेत्र के गांव नंदगांव निवासी सुरजीत पुत्र नत्थू लाल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसका पुत्र परिषदीय प्राथमिक विद्यालय नंदगांव में कक्षा पांच का छात्र है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका द्वारा उसके पुत्र का नवोदय प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया गया था। प्रवेश परीक्षा के दिन ही उसे प्रवेश पत्र दिया गया, जब वह अपने पुत्र को लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचा तो बेटे के प्रवेश पत्र में पिता-पुत्र का एक जैसे नाम होने से परीक्षा में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापिका से शिकायत की तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। अगले दिन जब उसका पुत्र स्कूल गया तो प्रधानाध्यापिका ने गुस्से में आकर पिटाई की, जिससे पुत्र के आंख के ऊपर चोटें आईं। इधर, पीड़ित ने बीएसए और एसएसपी से शिकायत की है। संवाद

शिकायत बीईओ को भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
संजय सिंह, बीएसए

मेरे पास अभी शिकायत आई नहीं है। जैसे ही शिकायत मिलेगी। वैसे ही उक्त प्रधानाध्यापिका की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जीपी गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी, मीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें