फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया

Wed, 03 Feb 2016 01:24 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया। कॉलेज इकाई के अध्यक्ष सुमित सैनी ने फॉरवर्डिंग फार्म की धांधलेबाजी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्राइवेट छात्रों को बुलाकर दोबारा शुल्क देकर फॉरवर्डिंग फार्म खरीदने का दबाव बना रहा है। प्रदेश सहमंत्री अभय चौहान ने कहा कि जो दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती और दोषी पकड़ में नहीं आते, तब तक छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अजित पटेल, सुमित शर्मा, राजन वर्मा, प्रशांत पाल, गौरव चौहान, दिव्यांश, दिवाकर, प्रिंस, अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें