फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं डिप्रेशन में हूं': छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी, सुसाइड नोट में लिखा- इस कदम के लिए कोई और दोषी नहीं

Tue, 28 Oct 2025 09:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

परिजनों ने बताया कि पूजा स्वभाव से शांत और पढ़ाई में तेज थी। वह डीएलएड का कोर्स व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। एएसपी ने बताया कि परिवार कार्रवाई व पोस्टमार्टम से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली जिले के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में मढ़ीनाथ शिव मंदिर के पास रहने वाली छात्रा पूजा उर्फ अंजली ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर एएसपी समेत पुलिस टीम पहुंची तो परिवार ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच की बात कही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूजा भारत पेट्रोलियम से सेवानिवृत्त चंद्रभान की सबसे छोटी बेटी थी और डीएलएड की छात्रा थी। मंगलवार सुबह उसकी मौत की जानकारी परिवार को हुई तो पड़ोसियों को बताया गया। दोपहर में पुलिस को सूचना मिल सकी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

एएसपी सोनाली मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें पूजा ने लिखा कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में है और इस कदम के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराना चाहती है। 
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पूजा स्वभाव से शांत और पढ़ाई में तेज थी। वह डीएलएड का कोर्स व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। एएसपी ने बताया कि परिवार कार्रवाई व पोस्टमार्टम से इन्कार कर रहा है। हालांकि उन्हें बताया गया है कि विधिक प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। किसी तरह का कोई आरोप नहीं है, फिर भी परिवार चाहेगा तो पुलिस सुसाइड नोट के लेख की जांच करा लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें