बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी एक छात्र को ऑनलाइन रिव्यू देने का टास्क देकर रोजगार के बहाने 2.30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शुरू में छात्र को लालच दिया गया। फिर साइबर ठगों ने उसके खाते से यह रकम उड़ा दी। ये घटनाक्रम करीब एक साल पुराना है। छात्र के मुताबिक ठगी का अहसास होने पर उसने उन्हीं दिनों एसएसपी की साइबर सेल में शिकायत की। शिकायत पर करीब तीस हजार रुपये होल्ड हो सके। अब सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। ब्यूरो
ये बरतें सावधानी
किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।