फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार दिन बाद चली तेज हवा, घटा प्रदूषण का स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आतिशबाजी, धूल और धुआं से प्रदूषित हुई शहर की हवा चार दिन बाद स्वच्छ हुई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 91 (सामान्य) दर्ज हुआ। विशेषज्ञ दिन में चली तेज हवा को इसकी वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली से पहले शहर के सिविल लाइंस की हवा में प्रदूषण घुल चुका था। राजेंद्रनगर में स्थित सामान्य थी। दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद सिविल लाइंस का एक्यूआई 250 तक जा पहुंचा। राजेंद्रनगर का एक्यूआई भी 200 के करीब रहा। बीते तीन दिनों में एक्यूआई क्रमश: 210, 190, 178 दर्ज हुआ था। एक्यूआई सामान्य से ज्यादा होने की वजह से शहरवासियों की तबीयत बिगड़ने की आशंका रही। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी रोहित सिंह के मुताबिक दोपहर में 8-10 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा की वजह से धूल के कण टिक नहीं सके और हवा सांस लेने लायक हो गई। शुक्रवार शाम चार बजे सिविल लाइंस का एक्यूआई 92 और राजेंद्र नगर का 90 दर्ज किया गया। अफसर इसे सामान्य बता रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें