फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार खत्म पर दो घंटे दिया धन्यवाद ज्ञापन

Wed, 15 Jul 2015 12:21 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नौ सूत्रीय मांगाें को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे चिकित्सा कर्मियों का विरोध सोमवार रात में ही खत्म हो गया। मंगलवार सुबह इस विषय में जानकारी देने और कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार में सहयोग करने के लिए इकट्ठा किया गया तो दो घंटे तक मरीज इनका भाषण ही सुनते रहे। कार्य बहिष्कार खत्म होने के बाद भी इनकी सभा सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक चली। इस दौरान न तो दवाएं बंटी और न ही जांचें हो पाईं।
विज्ञापन

संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले 13 जुलाई से 19 जुलाई तक सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार करने का फैसला हुआ था। इसमें नर्सेज संघ, फार्मेसिस्ट संघ, लैब टेकभनीशियन, आप्टोमेट्रिस्ट, एक्सरे टेकभनीशियन, डेंटल, फिजियोथेरेपी, ईसीजी, कुष्ठ चिकित्सा कर्मी भी शामिल थे। पहले दिन अस्पतालों में मरीजों को हुई दिक्कत को देखते हुए लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई और मांगाें पर विचार के लिए एक माह का समय मांगा गया। मंगलवार को कार्य बहिष्कार खत्म करने की घोषणा और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए सभी इकट्ठा हुए। इस दौरान कार्य बहिष्कार नहीं होना था, लेकिन फिर भी दो घंटे तक सभा हुई। इसके बाद ही दवाआें का वितरण और जांचे शुरू हो पाईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें