फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में श्यामगंज बाजार खोलकर अंधेरगर्दी करने पर सख्ती, आज से पूरे दिन खुलेगा

विज्ञापन
सुबह दस बजे के बाद श्यामगंज मंडी में छा जाता है सन्नाटा, लेकिन आज बुधवार से रहेगी शाम तक रौनक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

लॉकडाउन बढ़ने के साथ नई व्यवस्था, डेलापीर मंडी भी पूरे समय खुलेगी
विज्ञापन

डीएम ने सुबह नौ बजे दुकानें बंद कराने पर ली पुलिस अफसरों की क्लास
आवश्यक वस्तुओं के दूसरे थोक मार्केट भी दिन में खोलने पर पाबंदी नहीं

बरेली। लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ने के साथ प्रशासन ने राशन-सब्जी और दूसरी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए व्यवस्था मजबूत करनी शुरू कर दी। कुछ व्यापारियों से मिलने के बाद डीएम ने श्यामगंज बाजार को सुबह दस से शाम छह बजे तक और डेलापीर सब्जी पूरे समय खोलने के निर्देश दिए हैं। हालांकि दोनों जगह फुटकर खरीदारी नहीं होने दी जाएगी। डीएम ने उनकी अनुमति के बगैर श्यामगंज बाजार सुबह दस बजे बंद कराने पर पुलिस अफसरों की भी क्लास ली। डीएम ने दूसरे सभी बाजारों में भी आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सामाजिक दूरी का पालन कराने की शर्त पर दिन भर खोलने की अनुमति दे दी है।
व्यापारियों की इस शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई कि श्यामगंज बाजार में दुकानों को पुलिस सुबह दस बजे ही बंद करा देती है। दरअसल इसी वजह से यह मार्केट सुबह चार बजे खोला जा रहा था और लॉकडाउन की धज्जियां उड़ रही थीं। डीएम ने श्यामगंज सर्किल के पुलिस अधिकारियों से पूछा कि वे कि ऐसा किसकी अनुमति से करा रहे हैं जबकि साफ निर्देश हैं कि भीड़ न लगने देने के लिए दुकानों को पूरे दिन खुला रखा जाए। डीएम ने श्यामगंज बाजार की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी है। यह भी निर्देश दिए हैं कि आवश्यक वस्तुओं की सभी दुकानें व्यापारी सुविधानुसार खोल या बंद कर सकते हैं। इसमें कोई व्यवधान पैदा करता है तो इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में की जा सकती है।

कोटे की दुकानों पर शेड्यूल से बंटेगा राशन

कोटे की 1800 दुकानों पर बुधवार से आठ लाख कार्डधारकों को 15 अप्रैल से मुफ्त राशन बांटा जाएगा। डीएम ने डीएसओ को निर्देश दिया है कि वे ऐसा शेड्यूल तय करें ताकि अलग-अलग वार्डों के लोगों को राशन मिल पाए। दुकान के बाहर चूने के बजाय पेंट से घेरा बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामगंज बाजार को व्यापारियों ने आपसी सहमति से सुबह दस से शाम छह बजे तक खोलने पर सहमति जताई है। हालांकि डेलापीर सहित सभी मंडी और मार्केट दिनभर खुल सकते हैं। -नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें