फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Mon, 22 Sep 2025 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में प्रशासन व पुलिस के अफसरों ने कानून-व्यवस्था के संबंध में सोमवार को बैठक की। इसमें डीएम ने कहा कि शांति व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आगामी त्योहारों को सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को प्रशासन व पुलिस के अफसरों ने कानून-व्यवस्था के संबंध में बैठक की। इसमें उन्होंने आयोजकों से कहा है कि आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं और वहां पर कोई भी अशोनीयता का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। डीएम ने कहा कि माहौल को खराब करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने स्पष्ट कहा है कि शांति व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने त्योहार के मद्देनजर क्षेत्रवार लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और संबंधित अधिकारियों को निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के विकास की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है, आप सब सद्भावना के सिपाही हैं। इसी मुस्तैदी से कार्य करते रहें और यदि कोई समस्या हो तो संज्ञान में लाएं।

बैठक में एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि जहां रामलीला व दुर्गा पूजा आदि के आयोजन होने हैं, वहां आयोजक के वालिंटियर अवश्य रखें। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं। रामलीला मंचों की सुरक्षा का भी अवश्य ध्यान रखें। आयोजन स्थल पर पानी तथा रेत की व्यवस्था हो। अश्लील व अशोभनीय कार्यक्रम नहीं होने चाहिए, अगर ऐसा कोई कार्यक्रम हुआ तो भविष्य में अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थल पर एक साथ पांच लोग मिले तो होगी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थान पर पांच या इससे अधिक संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने बताया कि डीएम के निर्देश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू की गई है। इसलिए जिले में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर जन सभा, शोभायात्रा, जागरण आदि किसी भी प्रकार का कार्यक्रम पुलिस प्रशासन की बिना अनुमति के आयोजित नहीं होंगे। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या उससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें