फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेसहारा पशुओं की गिरफ्त में शहर, सड़कें व चौराहे हुए खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर बेसहारा पशुओं की गिरफ्त में है। शुक्रवार को श्यामगंज चौराहे के पास एक पशु सड़क के बीचों-बीच बैठा मिला। ट्रैफिक बगल से गुजरता रहा। चौपुला से अय्यूब खां चौराहे के बीच भी बेसहारा पशु घूमते दिखे। कई बार इनकी आपसी लड़ाई की वजह से यातायात अवरुद्ध हो जाता है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने नगर निगम के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि रिकॉर्ड में चाहे जितने पशु पकड़े जा रहे हों, धरातल पर इसका कोई असर नहीं है। शहर में ऐसे दृश्य आम हैं। ये कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं। संवाद
विज्ञापन


जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर
जान जोखिम में डालकर चलना पड़ता है। पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं और ब्रेक लगाने का मौका भी नहीं मिलता। दुर्घटना की स्थिति में पशु और चालक दोनों ही जख्मी होते हैं। - अमनप्रीत, बाइक सवार
रोज शाम को यहां बेसहारा पशु सड़क पर डेरा जमा लेते हैं। मेरी स्कूटी इनसे टकराते-टकराते बची। निगम सिर्फ कागजों पर पशु पकड़ रहा है, हकीकत में कोई काम नहीं हो रहा है। - संजू वर्मा, व्यापारी
विज्ञापन


बाजार जाते है तो बेसहारा पशु सड़क पर बैठे रहते हैं। इनकी वजह से वहां से वाहन के साथ निकला मुश्किल हो जाता है और डर भी लगता है। पशु कब हिंसक हो जाएं, पता नहीं होता। - संध्या, राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें