फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छुट्टा पशुओं के हमले से बचाएगा स्ट्रे एनिमल प्रोटेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छुट्टा पशुओं के हमलों में बच्चों व बुजुर्गों के घायल होने की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं, इससे चिंतित होकर बीबीएल पब्लिक स्कूल, अलखनाथ शाखा में 10वीं कक्षा के छात्र ध्रुव सक्सेना व प्रख्यात पटेल ने स्ट्रे प्रोटेक्टर मॉडल बनाया है। इसी तरह पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आठवीं कक्षा की छात्रा ने नदी से गंदगी साफ करने वाली मशीन का मॉडल तैयार किया है। इन बाल विज्ञानियों के मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखरने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

बीबीएल पब्लिक स्कूल की अलखनाथ शाखा में शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में कई मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। सबसे अधिक सराहना ध्रुव सक्सेना व प्रख्यात पटेल के मॉडल को मिली। ध्रुव के अनुसार उनका मॉडल बच्चों व बुजुर्गों को छुट्टा पशुओं के हमले से बचाने में मदद करेगा। उन्होंने मॉडल में सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया है।
रिमोट के आकार की इस डिवाइस में लगे बटन को दबाते ही इससे तेज ध्वनि के साथ रोशनी भी निकलेगी। इससे डरकर पशु दूर भाग जाएगा। इस मॉडल को इंस्पायर-मानक के लिए चयनित किया गया है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ जग प्रवेश किया। उन्होंने विद्यार्थियों के मॉडल को देखा व उनके प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

पंचमहाभूत पर आधारित 100 से अधिक मॉडल यहां दर्शाए गए। नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और हिंदी भाषा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सर्वेश अग्रवाल व प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
नदियों को साफ करेगी मशीन

कक्षा आठ की छात्रा कृतिका गंगवार ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ट्रैश स्किमर मॉडल तैयार किया है। इसमें पानी में चलने वाले एक वाहन के आगे जाली की कन्वेयर लगाई गई है, इसके पीछे ड्रम लगा हुआ है। कन्वेयर की सहायता से कचरा ड्रम में एकत्रित होता है। इसे रिमोट के माध्यम से भी संचालित किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल जल स्रोतों जैसे झील, तालाब और नदी में मौजूद कचरे को साफ करने के लिए किया जा सकता है। कृतिका ने डॉ. निशी पाठक के मार्गदर्शन में यह मॉडल तैयार किया है। पर्यावरण हितैषी इस मॉडल का चयन सीबीएसई-इंस्पायर की 52वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें