फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंधी और बारिश ने उड़ाया फ्यूज, 17 उपकेंद्र ठप, पांच लाख लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंधी-बारिश के कारण देहात से लेकर शहर तक की बिजली आपूर्ति चरमरा गई। 33 केवी लाइनें ब्रेक डाउन होने से शहर को आपूर्ति देने वाले 24 में से 17 उपकेंद्र प्रभावित हुए। हालत यह रही कि इनमें से पांच उपकेंद्र शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार दोपहर 12 बजे तक ठप रहे।
विज्ञापन

इस वजह से शहर के एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं (करीब पांच लाख लोग) ने कटौती झेली। शहर के कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिरने के कारण शनिवार शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
शुक्रवार रात 12 बजे आंधी-बारिश के बीच 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से राजेंद्रनगर, डेलापीर, कोहाड़ापीर, संजयनगर, कैंट, सदर, सिविल लाइंस तृतीय, मिशन कंपाउंड, किला, कुतुबखाना, हरूनगला, दुर्गानगर, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, शाहदाना, सीबीगंज, इज्जतनगर, जगतपुर बिजली उपकेंद्र ठप हो गए।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर और डेलापीर उपकेंद्र से आपूर्ति शनिवार सुबह 10 बजे के बाद सामान्य हो सकी। दुर्गा नगर में पोल गिरने के कारण आपूर्ति शनिवार शाम पांच बजे के बाद बहाल हो सकी। किला उपकेंद्र के इलाकों में शनिवार रात आठ बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
लोकल फाल्ट होने के कारण किला उपकेंद्र के विवेक विहार, शास्त्री नगर फीडर की आपूर्ति शनिवार रात तक सामान्य नहीं हो सकी। सर्किट हाउस, सदर कैंट और हरूनगला में आंधी के दौरान पेड़ गिरने के कारण क्षतिग्रस्त लाइनों को शनिवार रात तक दुरुस्त करने का काम जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार रात आठ बजे 33 केवी लाइन दोबारा फेल होने के कारण शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें