फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेना पड़ाव की जमीन के पास हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाया

Wed, 21 Jun 2023 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सेना पड़ाव की जमीन के पास कुछ लोगों ने तहसील प्रशासन से पैमाइश कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया। मामले की जानकारी होने पर सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इस मामले में सेना के अधिकारियों ने एसडीएम राजेश चंद्रा से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने अधिकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर के पनघैली नदी के पास सेना पड़ाव की जमीन है जिस पर रामलीला का मंचन होता आ रहा है। नगर और महानगर के लोगों ने इसी के पास अपनी जमीन बताकर तहसील प्रशासन से पैमाइश कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया। मामले की जानकारी होने के बाद कार्यालय अधीक्षक रक्षा संपदा अधिकारी दीपक सैनी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें