फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्यवसायी की कार पर पत्थर फेंके, तोड़फोड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी के चंदपुर का मामला, दंपती ने कार दौड़ाकर बचाई जान
विज्ञापन

बरेली। शहर निवासी लोहा व्यवसायी अश्विनी खंडेलवाल के फैक्टरी मालिक बेटे आदित्य खंडेलवाल और पुत्रवधू की कार को घेरकर चंदपुर बिचपुरी के पास पथराव किया गया। दंपती की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि वह मौके से बचकर निकल आए। मामले में बिथरी थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
नरकुलागंज निवासी आदित्य खंडेलवाल ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह पत्नी राशि खंडेलवाल के साथ बड़ा बाईपास की ओर एक मैरिज हॉल गए थे। रात करीब दो बजे कार्यक्रम से वह बरेली लौट रहे थे। कार वह चला रहे थे और पत्नी साथ में बैठी थीं। चंदपुर बिचपुरी के पास करीब 20 लोग सड़क किनारे खड़े थे। इन्होंने उनकी कार को घेर लिया, फिर ईंट और पत्थरों से हमला करने लगे। इससे उनकी कार के शीशे टूट गए और पत्थर अंदर आकर उन लोगों को लगने लगे। हिम्मत करके वह कार को तेज गति से निकालकर बरेली ले आए। ब्यूरो
विज्ञापन

-
पहले बारादरी फिर बिथरी थाने पहुंचे
- आदित्य खंडेलवाल ने बताया कि रात में ही उन्होंने बारादरी थाना पुलिस को सूचना दी। सोमवार को उन्हें पता लगा कि घटनास्थल बिथरी थाने का है, तब बिथरी थाने में जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन


ड्रोन तलाश रहे लोगों की थी भीड़ : थाना प्रभारी
- बिथरी थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि आदित्य खंडेलवाल की शिकायत पर जांच की तो पता लगा कि भीड़ चंदपुर बिचपुरी गांव के लोगों की थी। वह ड्रोन की अफवाह से परेशान होकर घूम रहे थे। शायद उन्होंने कार रोकने के लिए कहा, कार न रुकने पर पत्थर फेंक दिए। आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें