बिहारीपुर कसगरान में रात साढ़े दस बजे हुई घटना
बरेली। पड़ोसियों के बीच हुए विवाद का निपटारा करने गए पार्षद पर ही एक पक्ष ने हमला कर दिया और उनके घर पर जमकर पथराव किया। विवाद की शिकायत कोतवाली में की गई है।
मलूकपुर के पार्षद राजकुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे बिहारीपुर कसगरान में गांधी मूर्ति के पास रहने वाले अजय साहू और गोविंदा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। शोर शराबा सुनकर वह मौके पर पहुंचे और बीच बचाव का प्रयास करने लगे। मगर मामला शांत होने के बजाय दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। इसी दौरान गोविंदा पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। अजय के साथ ही उनके घर पर भी पथराव किया गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया तो आरोपी वहां से भाग निकले। उन्होंने कोतवाली में घटना की तहरीर है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी लेकिन कोई नहीं मिला।