फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान एक्सप्रेस पर पथराव, लुक आउट ग्लास टूटा, कांच लगने से लोको पायलट जख्मी

Thu, 28 Mar 2019 09:59 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
kisan express
विज्ञापन

शाहजहांपुर में धनवाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली अप किसान एक्सप्रेस पर बृहस्पतिवार शाम अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के इंजन का लुक आउट ग्लास टूट गया। मुंह पर कांच लगने से सहायक लोको पायलट भी मामूली जख्मी हो गया। 

विज्ञापन


रोजा जंक्शन पर कोई इंजन उपलब्ध न होने की वजह से ट्रेन को इसी इंजन के साथ मुरादाबाद रवाना कर दिया गया। मुरादाबाद में इंजन बदले जाने की बात कही जा रही है।

अप किसान एक्सप्रेस बृहस्पतिवार शाम करीब 6:48 बजे हरदोई से शाहजहांपुर के लिए रवाना हुई थी। इस पर लोको पायलट राजेश्वर प्रसाद और सहायक लोको पायलट राहुल भट्ट तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

kisan express
ट्रेन करना और मसीत स्टेशन के बीच किमी संख्या 1161/13 पर पहुंची थी। इसी दौरान अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ट्रेन पूरी रफ्तार में थी। गनीमत रही कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। कोई रेल यात्री जख्मी नहीं हुआ। पत्थर लगने से इंजन का लुक आउट ग्लास टूट गया।

दो कोच के ग्लास को भी नुकसान पहुंचा है। इंजन के लुक आउट ग्लास का कांच लगने से सहायक लोको पायलट राहुल भट्ट मामूली जख्मी हो गए। पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। ट्रेन करीब 1:20 घंटा देरी से रात करीब आठ बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची। 

रोजा में दूसरा इंजन न होने की वजह से ट्रेन को इसी इंजन के साथ आगे रवाना किया गया है। इससे पहले 15 अगस्त 2017 को इसी तरह बरेली-बनारस एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था। इंजन का लुक आउट ग्लास टूटने से लोको पायलट जीके मिश्रा को एक आंख खोनी पड़ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें