टनकपुर से चंदौसी, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस बिसौली कोतवाली क्षेत्र में पुरुआ खेड़ा हाल्ट से गुजर रही थी। तभी पटरी किनारे खड़े कुछ खुराफातियों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर लगने से ट्रेन का अगला शीशा टूट गया।
बदायूं जिले के बिसौली इलाके में मंगलवार शाम कुछ खुराफातियों ने टनकपुर से मुरादाबाद होते हुए दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर मारे। इससे ट्रेन का अगला शीशा और कई कोच के शीशे टूट गए। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की लेकिन तब तक खुराफाती भाग गए।
विज्ञापन
मामला मंगलवार शाम करीब पांच बजे का है। उस दौरान टनकपुर से चंदौसी, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस बिसौली कोतवाली क्षेत्र में पुरुआ खेड़ा हाल्ट से गुजर रही थी। तभी पटरी किनारे खड़े कुछ खुराफातियों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर लगने से ट्रेन का अगला शीशा टूट गया।
लोको पायलट विनोद प्रसाद बाल-बाल बच गए। वहीं पत्थर लगने से ट्रेन के कई कोच के शीशे टूट गए। हालांकि इस दौरान लोको पायलट ने ट्रेन नहीं रोकी, तुरंत इसकी कंट्रोल को सूचना दी। बताते हैं कि इसके बाद एक मालगाड़ी भी गुजरी थी। खुराफातियों पर उस पर भी पत्थर मारे थे।
विज्ञापन
इधर, कंट्रोल का मेमो मिलने पर आरपीएफ चंदौसी थाने के एसआई वीरेंद्र सिंह टीम के साथ पुरुआ खेड़ा पहुंचे। उन्होंने खुराफातियों को तलाश किया लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वे वहां से भाग गए। देर रात तक टीम इलाके में छानबीन करती रही।
हमें कंट्रोल से सूचना मिली कि कुछ खुराफाती लोगों ने जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर मारे हैं। जिससे उसका अगला शीशा टूट गया है। इस पर टीम को मौके पर भेजा गया। अभी कोई पकड़ा नहीं गया है। टीम उन्हें तलाश कर रही है।