फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदतमीजी के बाद गांव में पथराव, दो घायल

Mon, 09 Nov 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। शराब के नशे में युवकों ने एक गांव में दहशत फैलाई। दरावनगर निवासी इस्लाम अपनी पत्नी के साथ अगेही सिसईयां से दवा लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि अगेही गांव की पुलिया पर शराब पी रहे दो लोगों ने उससे बदतमीजी की। कहासुनी के बाद हाथापाई हुई। इस्लाम अपने गांव पहुंचे, तो चार-पांच आरोपी डंडे लेकर वहां आ धमके। उन्होंने गांव में ईंट-पत्थर बरसाए। इस्लाम को बचाने आए सैयद इरफान और दानिश घायल हो गए। थोड़ी देर में आरोपियों के समर्थन में कई लोग बाइकों से पहुंच गए। गांव के लोग जुटे तो भाग गए। दो बाइकें वहीं छूट गईं। पथराव का वीडियो वायरल है, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की मां मकीना की तहरीर पर पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइकों को थाने पर खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें