फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गालियां देने का विरोध करने पर पथराव, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गालियां देने का विरोध करने पर दबंगों ने पथराव कर दिया। बाद में घर पर धावा बोलकर मारपीट की। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पथराव के कारण मोहल्ले के दहशत फैल गई। मामले में चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर थाने के गांव परतापुर जीवन सहाय के सलमान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार रात मोहल्ले के ही सलीम, अयूब अपने मकान की छत पर खड़े होकर गालियां दे रहे थे। विरोध किया तो दोनों ईंट-पत्थर फेंकने लगे। बाद में सलीम, अयूब, अनीस और अनीफ ने कुछ अन्य दबंगों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर मारपीट की। महिलाओं को भी पीटा। इसमें तीन लोग जख्मी हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें