फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो पक्षों में पथराव, दरोगा को भी बनाया निशाना, आठ लोगों के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट

Wed, 15 Apr 2026 06:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में मंगलवार को जोगी नवादा में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। सूचना पर पहुंचे दरोगा चंद्रपाल और सिपाही पवन नागर पर भी हमला किया गया। दरोगा ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगी नवादा में वनखंडीनाथ मंदिर के पास मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे पर पथराव कर दिया गया। सूचना पर दरोगा चंद्रपाल और सिपाही पवन नागर मौके पर पहुंचे तो इनको भी निशाना बनाया। दरोगा की ओर से दोनों पक्षों के आठ लोगों को नामजद कराते हुए बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


दरोगा चंद्रपाल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार दोपहर एक बजे सूचना मिली कि जोगी नवादा में वनखंडीनाथ मंदिर के पास एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव हो गया है। वह हमराह सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में पथराव चल रहा था। पुलिस के ललकारने पर भी बवाल करने वाले नहीं माने। पुलिस टीम पर ही हमलावर होने लगे। तब थाने से और फोर्स मंगाया गया। इसके बाद हमलावर पथराव करते हुए भाग गए।

इन आरोपियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट 
दरोगा ने एक पक्ष के अंकुर, दीपक, धर्मेंद्र, ललिता और दूसरे पक्ष के रंजीत, संतोष, राजेश और किरन को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद एहतियातन मंदिर के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें