फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंतिम संस्कार के दौरान पथराव और बवाल, दोनों ओर से 17 आरोपी नामजद

Thu, 07 May 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट और बवाल के मामले में बारादरी थाना पुलिस ने दोनों ओर से 17 नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पथराव में कई लोग घायल हुए हैं। एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

सम्राट अशोक नगर निवासी शैलेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई दिलीप कुमार ने चार मई को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। पांच मई को पोस्टमाॅर्टम के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दिलीप की पत्नी मुस्कान के पिता मनोज, मां नीरज, भाई साहिल, बहन वृंदा, ताऊ अरुण कुमार, जीजा सौरभ कई अज्ञात लोगों के साथ अंतिम दर्शन के बहाने आए और हमला कर दिया। हमला करने के बाद मुस्कान और उसके दो माह के बच्चे को जबरन अपने साथ ले गए।
इधर, मुस्कान के भाई बदायूं के थाना सिविल लाइंस के ब्राह्मपुर निवासी साहिल ने शैलेंद्र, सीमा, सुलोचना, देवपाल, रामपाल, तेजपाल, सचिन, कमल, बंदू, विनीत, कौशल व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वह परिवार के लोगों के साथ बहनोई के अंतिम संस्कार में गया था। वहां उन लोगों पर हमला कर दिया गया। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें