फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वृद्ध महिला के सिर पर मारा पत्थर, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के तुलाशेरपुर में पड़ोसी ने वृद्ध महिला के सिर पर पत्थर मार दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के बेटे ने दंपती और उनके बेटे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि, पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

तुलाशेरपुर निवासी सतेंद्र ने बताया कि 14 जून को दोपहर दो बजे उनकी मां निछोत्रा कली (60) घर पर आराम कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी गजेंद्र, उसकी पत्नी सुषमा और बेटा अंकुल ने मिलकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उनकी मां ने विरोध किया तो तीनों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहासुनी के दौरान अंकुल ने उनकी मां के सिर पर पत्थर मार दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्होंने मां को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर इज्जतनगर बिजेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें