फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी के ब्रोकर की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परिवार ने पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
विज्ञापन

बिथरी और इज्जतनगर थानों के सीमा विवाद में उलझी कार्रवाई

बिथरी चैनपुर/बरेली। स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी के ब्रोकर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मौत के बाद उसकी पत्नी मायके वालों के साथ शव लेकर ससुराल पहुंची तो हड़कंप मच गया। गले पर निशान देखकर परिवार ने पत्नी पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची बिथरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। बिथरी पुलिस ने घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र में होने के कारण वहीं से कार्रवाई होने की बात कही है।
बिथरी चैनपुर क्षेत्र की रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी राघवेंद्र के 32 वर्षीय पुत्र रंजीत एक स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी करते थे। वह प्रेम विवाह करने के बाद से इज्जतनगर क्षेत्र में सौ फुटा रोड स्थित एमएसई कॉलोनी में पत्नी चांदनी के साथ किराये पर रहते थे। सोमवार देर रात चांदनी अपने मायके वालों के साथ कार से रंजीत का शव लेकर ससुराल पहुंची। बेटे का शव देखकर घर में हड़कंप मच गया। गले पर निशान देखकर परिवार ने चांदनी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो चांदनी के मायके वाले शव को छोड़कर भाग निकले। इधर, चांदनी ने बताया कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसे शक था कि रंजीत के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। विवाद के चलते दोनों के बीच बात भी कम ही होती थी।
विज्ञापन

चांदनी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12 बजे रंजीत की तबीयत अचानक खराब हुई तो वह मायके वालों के साथ उन्हें स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गई, वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो वह दो अन्य अस्पतालों में भी लेकर गई, लेकिन सभी जगह रंजीत को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद वह मायके वालों के साथ शव लेकर ससुराल पहुंची। राघवेंद्र का आरोप है कि बहू ने ही विवाद के चलते अपने मायके वालों की मदद से रंजीत की हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन रंजीत के शव और उसके आठ वर्षीय बेटे को अपने साथ पैतृक गांव ले गए।
विज्ञापन

राघवेंद्र ने बताया कि उन्होंने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। रामगंगा चौकी इंचार्ज गौरव त्यागी ने बताया सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गले पर निशान थे। घटना इज्जतनगर क्षेत्र की होने के चलते वहां की पुलिस को भी सूचना दी गई है।

मौत की सूचना मिली थी लेकिन अभी थाने में कोई तहरीर नहीं आई। शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - केके वर्मा, इज्जतनगर इंस्पेक्टर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें